अपणि सरकार पोर्टल
पौड़ी। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त निजी वेलनेस केंद्रों (पंचकर्म केंद्र, योग केंद्र, वेलनेस रिज़ॉर्ट एवं होटल आदि) के स्वामियों को सूचित किया जाता है कि वे अनिवार्य रूप से *“अपणि सरकार”* पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा लें।

उन्होंने बताया कि यह पंजीकरण शासन के निर्देशानुसार किया जा रहा है। सभी वेलनेस केंद्रों को समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी केंद्र संचालक को पंजीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा ई-मेलdauo.pauri@uttarakhandayurved.co.in या 📞 दूरभाष 9045436317 के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
