गांधी पार्क देहरादून में जनजागरण सभा
देहरादून। मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक लुशुन टोडरिया ने बताया कि 22 अगस्त 2025, शाम 5 बजे गांधी पार्क देहरादून में माफिया परस्त राजनीति के विरोध में जनजागरण सभा का आयोजन किया जाएगा।
इस जनजागरण सभा का मुख्य उद्देश्य जनता को माफिया और भ्रष्ट राजनीति के गठजोड़ से अवगत कराना तथा इसके खिलाफ संगठित होकर आवाज़ बुलंद करना है। सभा में विशेष रूप से भाजपा की खनन नीति से जुड़े 30 करोड़ की एफडी का खुलासा, भाजपा युवा मोर्चा नेता हिमांशु चमोली से जुड़े नेताओं की जांच की मांग, तथा अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी का खुलासा प्रमुख मुद्दे रहेंगे। समिति ने प्रदेश की जनता से अधिक से अधिक संख्या में इस सभा में पहुंचकर भ्रष्टाचार और माफिया संस्कृति के खिलाफ अपना समर्थन दर्ज कराने की अपील की है।

