उत्तराखंडपौड़ी

वायरल वीडियो के बाद युवक ने की आत्महत्या, भाजपा युवा मोर्चा नेता हिमांशु चमोली गिरफ्तार

पौड़ी। सोशल मीडिया पर आज सुबह से एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें जितेंद्र नेगी नामक युवक ने आत्महत्या की बात कही और इसके लिए भाजपा युवा मोर्चा नेता हिमांशु चमोली को जिम्मेदार ठहराया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस ने बताया कि पौड़ी ब्लॉक के तलसारी गांव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार ने तड़के करीब 4 बजे अपने वाहन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

मृतक जितेंद्र नेगी, कोठारी मोहल्ला डोईवाला निवासी (मूल निवासी ग्राम तलसारी, पोस्ट गिरगांव, पौड़ी गढ़वाल) था। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में उसने जमीन की खरीद-फरोख्त संबंधी विवाद का उल्लेख करते हुए भाजपा नेता हिमांशु चमोली पर लाखों की ठगी का आरोप लगाया।

जितेंद्र ने बताया कि उसने हिमांशु चमोली को 35 लाख रुपए नकद, मर्सडीज कार लाखों के फोन आदि के माध्यम से लाखों रुपए ठगे।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *