उत्तराखंडचमोली

गैरसैण विधानसभा सत्र में यूकेडी का प्रदर्शन, स्थायी राजधानी की उठाई मांग

भराड़ीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा मानसून सत्र के दौरान गैरसैण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने विधानसभा के प्रवेश द्वार दिवालीखाल पर जोरदार प्रदर्शन किया।

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि स्थायी राजधानी गैरसैण की मांग राज्य निर्माण के समय से ही प्राथमिकता रही है, लेकिन अब तक इसे दरकिनार किया गया है।

यूकेडी नेता बृजमोहन सजवाण एवं आशीष नेगी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्यहित के मुद्दों पर दोनों ही दल गंभीर नहीं रहे। जनता को बार-बार ठगा गया और गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने का वादा अधूरा ही रह गया।

प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा परिसर में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *