पौड़ी गढ़वाल में रेड अलर्ट, 13 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
पौड़ी। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 अगस्त को जनपद में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने जनपद के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है, जिससे नदी, नालों और गदेरों में तेज जल प्रवाह की आशंका है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया ने 13 अगस्त 2025 (बुधवार) को जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

