उत्तराखंडपौड़ी

पौड़ी में दीक्षिता जोशी ने संभाला संयुक्त मजिस्ट्रेट का कार्यभार

पौड़ी। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट के रुड़की स्थानांतरण के बाद 2022 बैच की आईएएस अधिकारी दीक्षिता जोशी ने शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी का कार्यभार संभाल लिया।

उपजिलाधिकारी कार्यालय में इस अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीपक रामचंद्र शेट को भावपूर्ण विदाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पौड़ी में कार्य करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा है और यहां के लोगों का सहयोग एवं सादगी हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन का आभार व्यक्त किया। समारोह में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी और व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने कहा कि वह जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासन और टीमवर्क के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने के साथ जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार उपेन्द्र सिंह राणा, कानूनगो सुदामा सिंह रावत, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चंद्र नौटियाल, पेशकार राकेश कोली, राजस्व उप निरीक्षक कुलदीप, संजय नेगी सहित बिजेंद्र नेगी, अमित व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *