उत्तराखंडपौड़ी

मुख्यमंत्री ने पौड़ी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

सैंजी गांव में करेंगे स्थलीय निरीक्षण

पौड़ी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पौड़ी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ हेलीकॉप्टर के माध्यम से थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा गांव सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

मुख्यमंत्री धामी सैंजी गांव में भारी वर्षा से हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे और स्थानीय लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं जानेंगे। इस दौरान वे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।

प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *