स्टेट हाईवे 9 पर मार्ग बहाली कार्य जारी, लोनिवि दुगड्डा की टीम मौके पर तैनात
कोटद्वार। लगातार बारिश के कारण स्टेट हाइवे-9 (SH-9) के किलोमीटर 123 पर सड़क पर मलबा व मलवा आने से यातायात बाधित हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग, दुगड्डा द्वारा मौके पर मशीनें भेजकर सड़क खुलवाने की कार्यवाही युद्धस्तर पर जारी है।

प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर मार्ग को शीघ्र खोलने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। लोनिवि के अधिकारी व श्रमिक लगातार कार्य में जुटे हैं, ताकि आमजन की आवाजाही फिर से बहाल हो सके।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि सभी प्रभावित मार्गों को शीघ्र बहाल किया जाए और नागरिकों को सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कराई जाए।
