उत्तराखंडपौड़ी

देवीय आपदा में एक पशु की मृत्यु, एक अन्य का सफल उपचार

पौड़ी। पौड़ी जनपद के अंतर्गत ग्राम कथूरबड़ा में दिनांक 06 अगस्त, 2025 को एक देवीय आपदा की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके चलते एक पशु की मृत्यु हो गई। इसी आपदा में एक अन्य पशु गंभीर रूप से प्रभावित हुआ, जिसकी स्थिति चिंताजनक थी।

प्रशासन एवं पशुपालन विभाग की त्वरित कार्यवाही से घायल पशु को आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इस उपचार कार्य में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नीलम पुरोहित, वी.पी.ओ. श्री राजकुमार तथा पशुधन प्रसार अधिकारी श्री राकेश कुमार द्वारा त्वरित, समर्पित एवं प्रभावी योगदान दिया गया। उनकी संयुक्त प्रयासों के फलस्वरूप पशु की जान बचाई जा सकी।

प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार राहत एवं सहायता कार्य जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *