उत्तराखंड

दोपहर 1:30 बजे के करीब सीमांत गांव धराली में बादल फटने की घटना

खीरगंगा क्षेत्र में मलबे में दबे कई घर, जान-माल के बड़े नुकसान की संभावना

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जताया शोक

उत्तरकाशी।आज दोपहर लगभग 1:30 बजे जनपद उत्तरकाशी के सीमांत गांव धराली (गंगोत्री धाम से लगभग 20 किमी पहले) में बादल फटने की गंभीर आपदा की खबर सामने आई है। इस घटना में खीरगंगा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां भारी मलबे में कई घर दबने की सूचना प्राप्त हो रही है। मौके पर भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए NDRF व SDRF एवं सेना की टीमें मौके पर भेजी हैं और राहत व बचाव कार्यों की निगरानी स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत, चिकित्सा और सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जाए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस त्रासदी पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “उत्तरकाशी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पीड़ादायक है। पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। केंद्र सरकार हरसंभव सहायता के लिए राज्य सरकार के साथ खड़ी है।”

वर्तमान में क्षेत्र में तेज़ बारिश और दुर्गम भू-स्थिति के कारण राहत कार्यों में बाधाएं आ रही हैं, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नियंत्रण के लिए पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।

हेल्पलाइन नंबर 01374222126, 222722

9456556431 DEOC उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *