उत्तराखंडपौड़ी

समाज कल्याण विभाग के छात्रावास से निकले सफलता के सितारे, चार छात्रों ने संवारा भविष्य

अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के चार छात्रों ने हासिल की उल्लेखनीय सफलता

पौड़ी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास से शिक्षा प्राप्त कर रहे चार छात्रों ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर जिला एवं विभाग का नाम रोशन किया है। ये छात्र विभाग द्वारा प्रदान की गई निःशुल्क आवासीय सुविधाओं का लाभ लेकर शिक्षा के साथ अपने भविष्य को एक नई दिशा देने में सफल रहे हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि:

अनुराग कुमार ने अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय सेना में चयन प्राप्त किया है।

करन कुमार ने पॉलीटेक्निक संस्थान पौड़ी से तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर निजी क्षेत्र में नौकरी पाई है।

दीपक ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से व्यावसायिक प्रशिक्षण लेकर वर्तमान में एक निजी कॉलेज में अध्यापन कार्य कर रहे हैं।

सूर्यकांत ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट से जेएनएम प्रशिक्षण लेकर एक निजी अस्पताल में सेवा दे रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि ये सफलताएं विभागीय सुविधाओं की सार्थकता एवं विद्यार्थियों की मेहनत का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग पात्र एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा प्रदान कर उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित कर रहा है।

छात्रावास में लगातार शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि विद्यार्थी एक सकारात्मक और अनुशासित वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकें।

समाज कल्याण अधिकारी ने अनुसूचित जाति के पात्र विद्यार्थियों से अपील की कि वे समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *