पौड़ी

भारी बारिश की चेतावनी के चलते 05 अगस्त को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित

पौड़ी। पौड़ी जनपद में मंगलवार, 05 अगस्त 2025 को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद लिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली और भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। ऐसे में नदी-नालों व गदेरों में जल प्रवाह बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जाए।

अवकाश का आदेश कक्षा 01 से 12 तक के सभी स्कूलों तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लागू रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *