पौड़ी

प्रमाणपत्रों, भूमि खरीद, और आपदा मामलों में तेजी लाएं विभाग: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया

जिला मुख्यालय पौड़ी में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व, वन, परिवहन, पूर्ति, आबकारी, खनन, एआरटीओ समेत विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति और राजस्व वसूली की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी के मुख्य निर्देश:

जाति, आय और निवास प्रमाणपत्रों के मामलों को लंबित न रखा जाए।

नियम विरुद्ध भूमि खरीदने वाले बाहरी व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

रजिस्ट्री की मासिक निगरानी उपनिबंधकों द्वारा अनिवार्य की जाए।

खाता-खतौनी के मामलों के निस्तारण हेतु रोस्टर बनाकर कार्रवाई की जाए।

रिटायर्ड कर्मचारियों के देयक व सेवा पुस्तिकाओं के मामलों में त्वरित निर्णय लिया जाए।

अन्य महत्त्वपूर्ण निर्देश:

स्कूल, अस्पताल और राशन की दुकानों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

अपात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड निरस्त कर एफआईआर दर्ज की जाए।

ई-ऑफिस कार्यप्रणाली में सुधार, विशेषकर जाखणीखाल क्षेत्र में।

अवैध खनन और शराब की दुकानों की निगरानी नियमित रूप से की जाए।

आपदा प्रबंधन में तत्परता, क्षति का तत्काल आकलन और मुआवजा वितरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में डीएफओ पौड़ी स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा, शालिनी मौर्य, रेखा आर्य, श्रेष्ठ गुनसोला, पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा, आबकारी अधिकारी तपन पांडे, खनन अधिकारी राहुल नेगी और एआरटीओ मंगल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *