उत्तराखंडपौड़ी

उत्तिण्डा गांव में BSNL टावर निर्माण में मजदूरों के बकाया भुगतान का मामला, मजदूरों को साल भर बाद भी नहीं मिली मजदूरी

पौड़ी। द्वारीखाल विकासखंड के ग्राम उत्तिण्डा में BSNL के मंजफ टावर निर्माण में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किए गए कार्य का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। गांव के कई लोगों ने निर्माण कार्य, लोहे की ढुलाई और खच्चर के माध्यम से सामग्री पहुंचाने का काम किया, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद लाखों रुपये की मजदूरी और परिवहन भत्ता अब भी बकाया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा वादा करने के बाद भी केवल आंशिक भुगतान किया गया है। इसके विरोध में वे अब तक तीन बार पटवारी, तीन बार जिलाधिकारी और एक बार मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों के बकाया का विवरण इस प्रकार है:

नाम कुल               मजदूरी (₹) प्राप्त (₹) बकाया (₹)

विनोद कुमार (55 दिन) 33,000 17,400 16,600

जुपलुदास (48.5 दिन) 29,100 18,600 10,500

अरविंद कुमार 29,400 6,000 23,400

किशन कुमार 7,200 4,200 3,000

कुलदीप (11 दिन) 6,600 3,400 3,200

प्रमोद जूसी (15 दिन) 9,000 0 9,000

अरि (40 दिन) 24,000 20,400 3,600

मकानीदास (38 दिन) 22,800 16,800 6,000

रोशन (37.5 दिन) 22,500 10,000 12,500

लोहे की ढुलाई का मामला:

टावर निर्माण हेतु लोहे के सामान की ढुलाई का ठेका ₹45,000 में तय हुआ था, लेकिन सिर्फ ₹8,000 का ही भुगतान हुआ है। शेष ₹37,000 अब भी बकाया है।

खच्चर ढुलाई भुगतान विवरण:

मोहनदास: 202 चक्कर × ₹90 = ₹18,180

प्राप्त: ₹10,620 | शेष: ₹7,560

रमेश चंद्र: 208 चक्कर × ₹90 = ₹18,720

प्राप्त: ₹10,440 | शेष: ₹8,280

ग्रामीणों की मांग:

ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और बकाया भुगतान की शीघ्र व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकला, तो वे धरना-प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्यालयों का घेराव करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *