ढौंरी, डाबर, पछीं व तिमली में गूंजा शैलू भाई के समर्थन का स्वर, जनसंपर्क अभियान जारी
मोटरमार्ग और पैदल मार्ग की बदहाली पर बोले शैलू भाई — “मरम्मत कराना पहली प्राथमिकता होगी”
आशीष नेगी शैलू भाई को जिला पंचायत सुराड़ी क्षेत्र से खाना नंबर 2 पर “कप प्लेट” चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है
कार्यकर्ताओं में जोश, बोले – “होगी ऐतिहासिक जीत ”
महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में आशीष नेगी के प्रति दिखा उत्साह
द्वारीखाल। भाजपा अधिकृत जिला पंचायत प्रत्याशी आशीष नेगी उर्फ शैलू भाई ने शनिवार को सुराड़ी क्षेत्र के डाबर, तिमली, ढौंरी एवं बमोली ग्राम पंचायत के पछीं तोकों में जनसंपर्क किया। क्षेत्र में पहुंचते ही महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मिल रहे अपार जनसमर्थन से कार्यकर्ता उत्साहित हैं और उनकी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

डाबर-तिमली में उठी सड़क और सुरक्षा की मांग
जनसंवाद के दौरान तिमली, डाबर और ढौंरी के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में मोटर मार्ग की हालत खस्ताहाल है और लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। वहीं डाबर गांव के बच्चे कक्षा 6 के बाद देवीखेत पढ़ने जाते हैं, लेकिन कम आवाजाही के कारण पैदल रास्ता भी जर्जर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि झाड़ियों में जंगली जानवरों के छुपे होने का खतरा हमेशा बना रहता है।
प्रत्याशी ने दिया भरोसा
इस मुद्दे को गंभीरता से सुनते हुए प्रत्याशी आशीष नेगी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि “आपका यह दुख मेरा अपना है। चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता से इस मोटर मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही पैदल रास्ते को भी सुरक्षित और सुगम बनाया जाएगा।”
लोकप्रियता में लगातार बढ़ोतरी
क्षेत्र में आशीष नेगी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। उनके विकासोन्मुखी दृष्टिकोण और सरल व्यक्तित्व के चलते वे सभी वर्गों – महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्गों – के बीच विशेष समर्थन प्राप्त कर रहे हैं।
जनसम्पर्क अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग साथ रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आशीष नेगी के विजयी होने की कामना करते हुए क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।

आशीष नेगी शैलू भाई को जिला पंचायत सुराड़ी क्षेत्र से खाना नंबर 2 पर “कप प्लेट” चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे इस प्रतीक को पहचान बनाकर क्षेत्र में विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। आशीष नेगी का कहना है कि कप प्लेट जैसे चुनाव चिन्ह में आत्मीयता और सेवा का भाव है, जो उनके कार्यशैली को दर्शाता है। वे विश्वास दिलाते हैं कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो वे हर वर्ग के उत्थान के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
