उत्तराखंडद्वारीखाल

पुल्यासू क्षेत्र पंचायत से मनीषा नेगी को मिला अनार चुनाव चिन्ह

द्वारीखाल। द्वारीखाल ब्लॉक में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। आज प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत पुल्यासू से प्रत्याशी कुमारी मनीषा नेगी को अनार चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है।

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद मनीषा नेगी ने कहा कि “मेरा एक ही प्रयास रहेगा कि क्षेत्र का समग्र विकास हो। खासकर महिलाओं और युवाओं को तरक्की के अवसर मिलें।” उन्होंने बताया कि पुल्यासू क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों में लंबे समय से पेयजल संकट की समस्या बनी हुई है, जिसे स्थाई रूप से हल करने के लिए पंपिंग योजना तैयार की जाएगी।

मनीषा नेगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि “आप सभी आशीर्वाद दें और मुझे अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं ताकि मैं क्षेत्र की सेवा कर सकूं।”

ग्रामीण जनता के बीच मनीषा नेगी की सादगी और विकासशील सोच की चर्चा बनी हुई है, जिससे चुनावी मुकाबले में उन्हें एक सशक्त दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *