उत्तराखंड

पंचायत चुनाव 2025: द्वारीखाल ब्लॉक में नामांकन पत्रों की जांच का दूसरा दिन संपन्न

*1 नामांकन पत्र हुआ निरस्त*

द्वारीखाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतर्गत द्वारीखाल ब्लॉक में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया जारी है। आज नामांकन जांच के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए प्रस्तुत किए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई।

ब्लॉक मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड सदस्य पद के लिए आज कुल 98 नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिनमें 97 नामांकन पत्र वैध पाए गए जबकि 1 नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 322 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।

प्रधान पद के लिए अब तक 216 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। आज की प्रक्रिया में 87 नामांकन पत्रों की जांच की गई, और सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 114 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 49 नामांकन पत्रों की जांच आज की गई और सभी नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए।

नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। संबंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि शेष नामांकन पत्रों की जांच 9 जुलाई को की जाएगी की। 10 और 11 जुलाई को नाम वापसी की तिथि निश्चित की गई है, 14 जुलाई को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *