पहाड़ी जिलों में येलो अलर्ट: बिजली चमक और तेज हवाओं की चेतावनी
उत्तराखंड के कई जनपदों में मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी आज सुबह 07:00 बजे से 09:00 बजे के बीच प्रभावी रहेगी।
पौड़ी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ तूफान/तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलने की संभावना जताई गई है।

प्रभावित क्षेत्रों में कोटद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, हरिद्वार, रायवाला, देवप्रयाग, लैंसडाउन, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, रानीखेत और बागेश्वर सहित इनके आसपास के इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है।
मौसम विभाग ने नागरिकों, पर्यटकों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर खुले स्थानों, ऊँचे इलाकों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने और तेज हवाओं से जान-माल की हानि की आशंका बनी हुई है।
जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है और आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
