देहरादून

शोक समाचार-: वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया नहीं रहे

देहरादून। पत्रकार जगत के लिए आज का दिन भारी अपशगुन लेकर आया। आज सुबह तड़के दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो चीफ वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। संपूर्ण पत्रकार जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई हैं। सामाजिक एवं पत्रकार संगठनों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया एवं भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जानकारी के मुताबिक विकास धूलिया अपने परिवार के साथ देहरादून में रह रहे थे। वे उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके आकस्मिक परलोक गमन की यात्रा से पत्रकार एवं सामाजिक संगठन स्तब्ध हैं। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *