उत्तराखंडदेहरादून

डॉ शक्तिशैल कपरवाण के 67 वें जन्मदिवस पर महानगर इकाई करेगी संगोष्ठी का आयोजन

*2 जून को प्रात: 10 बजे केंद्रीय कार्यालय 10 कचहरी देहरादून में जुटेंगे नेता और कार्यकर्ता*

देहरादून। महानगर इकाई उत्तराखंड क्रांति द्वारा दल के संरक्षक डॉ शक्तिशैल कपरवाण के 67 वें जन्मदिवस के अवसर पर 2 जून 2025 को केंद्रीय कार्यालय 10 कचहरी रोड देहरादून में प्रात: 10 बजे “मिशन 2027 एवं रणनीति” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें दल की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

डॉ शक्तिशैल कपरवाण छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों एवं पृथक पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। राज्य में जनजागरुकता एवं जनसमस्याओं के लिए हजारों किमी की पैदल यात्रा एवं कई बार आमरण अनशन कर चुके हैं। डॉ कपरवाण उत्तराखंड राज्य आंदोलन में कई बार बार जेल गए पृथक राज्य निर्माण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री को लैंसडॉन में अपने खून से पत्र लिखा उस पत्र में अन्य आंदोलनकारियों ने अपने खून से हस्ताक्षर किए।

उत्तराखंड के प्रमुख विचारक एवं उक्रांद के वरिष्ठ नेता डॉ कपरवाण उत्तराखंड राज्य प्राप्ति के लिए पर्वतीय गांधी स्व इंद्रमणि बडोनी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे। डॉ कपरवाण के संघर्ष, पर्वतीय क्षेत्र के विकास की समझ एवं समर्पण को देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल महानगर कार्यकारिणी देहरादून द्वारा डॉ कपरवाण के जन्मदिवस 2 जून 2025 को दल के केंद्रीय कार्यालय 10 कचहरी रोड में संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उक्रांद मिशन 2027 एवं रणनीति विषय पर दल के शीर्ष नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दल के राजनैतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक संघर्ष पर चर्चा करेंगे एवं अपना सुझाव देंगे।

दल के केंद्रीय संगठनमंत्री वी0 पी0 भट्ट “सलाणी” ने दल के कार्यकर्ताओं से भरी से भरी संख्या में संगोष्ठी में सम्मिलित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *