उत्तराखंडपौड़ी

गुलदार ने बाड़े में घुसकर 14 बकरियों को जान से मारा

*गुलदार ने जनवरी में 12 और अब 14 बकरियों को मौत के घाट उतारा*

पौड़ी। उत्तराखंड में मानव एवं पालतू जानवरों पर गुलदार के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके कारण लोगों में भय का माहौल बन हुआ है। जो लोग थोड़े सक्षम हैं वे पलायन कर रहे हैं, लेकिन जो पलायन नहीं कर पा रहे हैं, वे जीवन यापन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। खेती लगभग समाप्त हो गई हैं, जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान के कारण लोग पशुपालन भी नहीं कर पा रहे हैं।

 

तहसील पौड़ी के अंतर्गत कल्जीखाल ब्लॉक के धारी गांव में 22 मई की रात को गुलदार ने दरवान पुत्र सोहनलाल के बकरी बाड़े में घुसकर 14 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले 6 जनवरी की रात को गुलदार ने सोहनलाल की 12 बकरियों को मारा था।

दरवान ने बताया कि जनवरी तक उनके बाड़े में लकड़ी के दरवाजे लगे थे, उस समय गुलदार दरवाजा तोड़कर बाड़े के अंदर घुसा। उसके उन्होंने बाड़े पर लोहे का दरवाजा लगाया गुलदार लोहे का दरवाजा नहीं तोड़ पाया तो उसने बड़े के ऊपर लगी लोहे की चद्दर को हटाया और अंदर घुसकर 14 बकरियों को जान से मार दिया।

दरवान के बकरी बाड़े में एक साल में दो बार गुलदार के द्वारा बकरियों को नुकसान पहुंचाया गया, जिसके कारण उन्हें बड़ी मात्रा में आर्थिक नुकसान हुआ। बकरी पालन ही उनकी आजीविका का साधन है, इस घटना से उनके परिवार पर भारी आर्थिक संकट आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *