जिला विकास प्राधिकरण ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक दिए ध्वस्तीकरण आदेश यूकेडी ने जताया विरोध
ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनि की रेती के अंतर्गत ढालवाला, 14 बीघा एवं शीशम झाड़ी क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण टिहरी द्वारा भवन स्वामियों को निर्माण कार्य पर रोक एवं ध्वस्तीकरण के आदेश दिए जा रहे हैं।
उत्तराखंड क्रांति दल के टिहरी जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भंडारी ने नरेंद्र नगर तहसील के उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र में अधिकांश भू स्वामियों के पास भूमि की रजिस्ट्री एवं दाखिला नहीं है, जब इस भूमि पर लोगों ने निर्माण कार्य किया था तब यह भूमि ग्राम समाज मे थी जिसके कारण उस समय रजिस्ट्री दाखिला की आवश्यकता नहीं थी।
पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है कि वर्तमान में जिन लोगों का मकान जीर्ण शीर्ण हो गया है वे उसका जीर्णोद्धार कर रहे हैं। जिससे किसी जन धन की हानि न हो। लेकिन जिला विकास प्राधिकरण लोगों को नक्शा पास करने जा नोटिस दे रहा है।
उत्तराखंड क्रांति दल टिहरी जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भंडारी ने नरेंद्र नगर तहसील के उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जब तक भू स्वामियों को भू स्वामित्व का अधिकार नहीं मिल जाता तब तक इस क्षेत्र को जिला विकास प्राधिकरण से मुक्त रखा जाय।
