उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

गीता आश्रम से तिमली तक होगा साइकिल रैली का आयोजन

द्वारीखाल। श्री तिमली ट्रस्ट डबरालस्यूं विकास खंड द्वारीखाल के तत्वाधान में गंगा स्वच्छता, पर्यावरण सरंक्षण, ग्रामीण पर्यटन के विकास व संस्कृत शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु जन जागरण कार्यक्रम के तहत 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक साइकिल रैली का आयोजन किया जाना है।

तिमली ट्रस्ट के संस्थापक आशीष डबराल ने बताया कि  साइकिल रैली गीता भवन ऋषिकेश से ग्राम तिमली तक लगभग 78 किमी का सफर तय करेगी। साइकिल रैली के माध्यम से जनजागरूकता अभियान के तहत पलायन रोकने और एवं स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देने का प्रयास करेंगे।

18 अप्रैल को शत्रुघन मन्दिर घाट पर सांय कालीन आरती में माँ गंगा की पूजा, हवन और आरती से अभियान प्रारम्भ होगा। 19 अप्रैल को साइकिल रैली विभिन्न मार्गों लक्ष्मण झूला, गरुड़चट्टी, फूलचट्टी, महादेव चट्टी, बिजनी, गैण्डखाल, धारीखाल, देवीखाल, रिंगालपानी, जाखणी खाल, सिलोगी, परसूलीखाल, मष्टखाल से होते हुये तिमली ग्राम पहुंचेगी। जँहा पर रैली में शामिल लोगों का रात्रि विश्राम सहित कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। ट्रस्ट के सदस्य इस रैली को सफल बनाने के लिये सभी तैयारियों को अमली जामा पहनाकर अंतिम रूप प्रदान कर रहे हैं।

रैली को सफल बनाने में जिला प्रशासन पौड़ी, पर्यटन परिषद, शत्रुघ्नन मन्दिर एवम घाट के महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य महाराज, गढ़भूमि लोक सँस्कृति संरक्षण समिति के अध्यक्ष आशा राम व्यास, हिमालयन योग पीठ संस्थापक धनीराम बिंजोला, प्रेस क्लब मुनि की रेती के भारत भूषण कुकरेती, महासचिव संजय बडोला, अनुराभ रतूड़ी, सँस्कृत जगत के मर्मज्ञ जनार्दन कैंरवान, समाजसेवी वंशीलाल नौटियाल, गंगा सेवा समिति एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष दिनेश डबराल, आवाज साहित्य संस्था के संस्थापक अशोक क्रेजी, गीता आश्रम के प्रबन्धक भानुमित्र शर्मा, देवभूमि माँ गंगा सेवा समिति की अध्यक्ष रीना उनियाल नीलकंठ सेवा संस्थान दिउली के अध्यक्ष ऋषि कंडवाल आदि सहयोग प्रदान करेंगे। अभी तक ट्रस्ट के पास लगभग 35 रजिस्ट्रेशन हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *