उत्तराखंडयमकेश्वर

सरकार के तीन साल पूरे होने पर किमसार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

यमकेश्वर/पौड़ी। सरकार के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड यमकेश्वर के न्याय पंचायत किमसार के अन्तर्गत इण्टर कॉलेज किमसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल महामंत्री मुकेश देवरानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं रखी, उपजिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल ने शिविर में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभागों के द्वारा निस्तारण करवाया। उन्होंने कहा क्षेत्रीय अधिकारी अपने स्तर से ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करें। जिससे उन्हें मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। शिविर में आम जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए स्वास्थ्य, उद्यान, उद्योग, कृषि, वन, बालविकास, रीप, एन०आर०एल०एम०, पशुपालन सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनन्द,  एम०ओ०आई०सी० डॉ० राजीव कुमार, भाजपा के मण्डल महामंत्री मुकेश देवरानी, विशिष्ट अतिथि बचन सिंह बिष्ट, प्रशासक किमसार संदीप उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक खण्ड विकास अधिकारी विनोद रेवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *