धामी सरकार के तीन साल विफलता पूर्ण और विकास विरोधी -: मोहित डिमरी
पिथौरागढ़। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज ही के दिन सन् 2022 में धामी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। जहां एक ओर सरकार तीन साल बेमिसाल बता रही है सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल का पूरे प्रदेश में जश्न मनाया जा रहा है। ब्लॉक स्तर से लेकर विधानसभा, जनपद और प्रदेश स्तर तक अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर विपक्ष भाजपा सरकार के 3 साल के कार्यकाल पर निशाने साधते हुए धामी सरकार के इन तीन वर्षों के कार्यकाल को विफलता से भरा हुआ और विकास विरोधी बता रहा है।
मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि सरकार ने तीन साल में कोई भी अच्छा काम नहीं किया। उत्तराखंड का विकास सिर्फ घोषणाओं में हो रहा है, धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का गांव हड़खोला पिथौरागढ़ से लगभग 35 किमी की दूरी पर है, मुख्यमंत्री इन तीन सालों में अपने गांव को सड़क मार्ग से नहीं जोड़ पाए, जो अपने गांव को नहीं बदल पाए ओ उत्तराखंड को क्या बदल पाएंगे।
