उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

रुद्रपुर में प्रोजेक्ट जबर्दस्ती लगाया तो देंगे करारा जवाब -: मोहित डिमरी

यह पूरे उत्तराखंड के जल जंगल जमीन को सुरक्षित करने की लड़ाई है -: मोहित डिमरी

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के रुद्रपुर गांव में ग्रामीणों की गौचर भूमि पर विद्युत सब स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि यह हमारी गौचर भूमि है, यहां पर निर्माण कार्य होने से हरे पशु चरने कहां जाएंगे। आपको बता दें कि यह मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद पिटकुल के अधिकारी/कर्मचारी भारी पुलिसबल फायर ब्रिगेड की गाड़ी सहित गांव में पहुंच गए।

ग्रामीण महिलाओं ने शासन प्रशासन का भरपूर विरोध किया। जिसके कारण कुछ महिलाओं को गिरफ्तार भी किया गया। इस घटना के बाद स्वाभिमान मोर्चा के सदस्य रुद्रपुर गांव में गए मोर्चा के सदस्य मोहित डिमरी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यमकेश्वर क्षेत्र में अपने रिसोर्ट तक पहुँचने के लिए प्रेमचंद अग्रवाल और महेंद्र भट्ट के बेटे ने सरकारी जमीन पर सड़क बना दी, लेकिन इनके खिलाफ कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई और जब केदारघाटी के रुद्रपुर की मातृशक्ति अपनी गौचर की जमीन बचाने के लिये आगे आई तो उनके खिलाफ पुलिस ने दमनात्मक कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि केदारघाटी में कई जल विद्युत परियोजनाएं चल रही हैं, जिसकी कीमत यहां के लोग चुका रहे हैं। यहां जंगल समाप्त हो रहे हैं लोगों के खेत बंजर हो रहे हैं, मकान उजड़ रहे हैं। जल जंगल जमीन पर जनता का अधिकार होना चाहिए, उन्होंने कहा कि यदि सरकार की ऐसी ही दमनकारी नीति रही और यहां पर इस प्रोजेक्ट को लगाने की कोशिश तो इसका विरोध किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट रुद्रपुर की भूमि पर नहीं लगने दिया जाएगा। यदि यहां पर इस प्रोजेक्ट को लगाने का प्रयास किया गया तो सरकार को करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से एकजुट होने का आह्वान किया कि आप सब इस लड़ाई में रुद्रपुर की जनता का साथ दीजिए, यह लड़ाई केवल यहां की नहीं है, बल्कि पूरे उत्तराखंड के जल जंगल और जमीन को सुरक्षित करने की लड़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *