उत्तराखंड

द्वारीखाल ब्लॉक के मैठाणा गांव की अनुसूया देवी सहित सात महिलाएं विज्ञान प्रयोगधर्मी सम्मान-2025 से सम्मानित

*न्याय पंचायत किन्सुर सहित द्वारीखाल क्षेत्र में खुशी की लहर*

देहरादून। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क), सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखंड शासन देहरादून के तत्वाधान में राज्य स्तरीय चतुर्थ महिला विज्ञान प्रयोगधर्मी सम्मान-2025 का आयोजन कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (सी आई एम एस ) कुँआवाला में किया गया। इस सम्मान समारोह में राज्य के विभिन्न स्थानों से कृषि, पर्यावरण संरक्षण, बागवानी, स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रही उद्यमी महिलाओं के कार्यों के आधार पर उनका का चयन किया गया।

यूसर्क विज्ञान चेतना केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर के प्रभारी महेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि यूसर्क अपने आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण सुरक्षा, कृषि, बागवानी, स्वरोजगार, स्थानीय, उद्योग- धंधो ,जीव-जन्तु सरंक्षण, वनाग्नि को रोकने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढावा देने जैसे सामाजिक कार्यो को करने वाले ग्रामीण लोगो को आगे लाने का प्रयास करता है।

इसके अंतर्गत विकासखण्ड द्वारीखाल के पंचायत क्षेत्र किनसुर के सुदूर गांव मैठाणा की महिला उद्यमी श्रीमती अनुसुया देवी को महिला उद्यमी सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर ग्राम प्रधान किनसुर दीपचंद शाह, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर गोपाल सिंह तथा समस्त ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।उन्होने कहा कि ये क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है कि गांव की महिला उद्यमी को राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित किया गया।

सम्मान समारोह में श्रीमती मंजू रावत, हल्दूखाता, कलालघाटी, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, श्रीमती अनुसूया देवी, मैठाणा, द्वारीखाल, पौड़ी गढ़वाल, श्रीमती तुलसी मेहरा, अध्यक्ष, गायत्री क्लस्टर, श्यामपुर ग्राम-हरिपुर कलां, हरिद्वार, श्रीमती सुनीता देवी, सल्ट, अल्मोड़ा, श्रीमती भगवती देवी, धतूरीखत्ता, झीमार, अल्मोड़ा, श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा, अध्यक्ष, संरक्षण सामाजिक सोसाईटी, देहरादून, श्रीमती चेतना टम्टा, ग्राम-उडेरखानी, बागेश्वर इन सब महिलाओं को चतुर्थ महिला विज्ञान प्रयोगधर्मी सम्मान-2025 से सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *