पौड़ी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में हुआ निधन, यमकेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर

यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने पौड़ी गढ़वाल जनपद के यमकेश्वर विकासखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

सावित्री देवी के निधन की खबर से पंचूर गांव सहित पूरे यमकेश्वर क्षेत्र में शोक का माहौल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव पंचूर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है। मुख्यमंत्री के पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी अप्रैल 2020 में निधन हो गया था।

सावित्री देवी के निधन से क्षेत्र में शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *