पौड़ी

राम वनवास की लीला में मुख्य अतिथि रहे यूकेडी जिलामंत्री राहुल रावत, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

द्वारीखाल। ग्राम उत्तिण्डा में आदर्श श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान बुधवार को राम वनवास की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के जिलामंत्री राहुल रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ धनबीर सिंह राणा ब्लॉक अध्यक्ष द्वारीखाल, ऋषिमोहन शर्मा केंद्रीय संगठन मंत्री उत्तराखंड क्रांति दल तथा रमेश राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

रामलीला मंचन की शुरुआत राजा दशरथ के गीत ‘मुझे अब राज से करना किनारा ही मुनासिब है’ से हुई। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा के बाद लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे संदीप सिंह रावत ने ‘देखेंगे रामराज आज, धन्य भाग हैं’ संवाद के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की, जिस पर दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद कैकेयी के वरदान, श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास और राम, सीता एवं लक्ष्मण के वन प्रस्थान की लीला का सजीव मंचन किया गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध लोककलाकार श्यामलाल ने अपने लोकनृत्य, हास्य किस्सों और मनोरंजक प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक आनंदित नजर आए।

राम की भूमिका में नीरज बलूनी, लक्ष्मण के रूप में संदीप सिंह रावत, सीता के रूप में प्रीति कोहली तथा राजा दशरथ की भूमिका में चक्रधर बलूनी ने अभिनय किया। वहीं नारद की भूमिका कुलदीप सिंह रावत, मंथरा की भूमिका जसपाल सिंह रावत, केवट सुनील भदूला, सुमंत की भूमिका मंगतराम बिंजोला तथा कौशल्या रीता नेगी, केकई मीनू नेगी, सुमित्रा की भूमिका नेहा रावत,  ने निभाई।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत सहित रविन्द्र सिंह रावत, शिव सिंह, ध्रुव सिंह रावत, पवन सिंह रावत, गिरीश सिंह आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. मनीष जुगरान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *