ऋषिकेश

स्वामीामी चिदानन्द सरस्वती का संदेश: नदियों को प्रदूषण से बचाएं, स्वच्छ वायु के लिए बदलें जीवनशैली

ऋषिकेश। बढ़ते वायु प्रदूषण और नदियों की बिगड़ती जल गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए परमार्थ निकेतन के पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति श्रद्धा, आधुनिक विज्ञान और जीवनशैली में बदलाव ही पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी मार्ग है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि नदियों को मां कहना तभी सार्थक है, जब हम उनके जल को प्रदूषित होने से बचाएं। पूजा और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे से जुड़े हैं। उन्होंने सीवेज शोधन, औद्योगिक अपशिष्ट पर नियंत्रण और जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी पर जोर दिया।

उन्होंने नागरिकों से पानी व ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग करने, एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने, कचरे का पृथक्करण करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और वृक्षों व जलस्रोतों की रक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *