पौड़ी

विज्ञान महोत्सव में 24 विद्यालयों के 140 बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, देवीखेत ने विज्ञान ड्रामा में मारी बाजी

कीर्तिखाल। राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल में विकासखंड द्वारीखाल की खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव-2026 के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महोत्सव में विकासखंड के 24 विद्यालयों के 140 बाल वैज्ञानिकों ने शिक्षकों के साथ प्रतिभाग कर अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपखंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल विनीता रावत, पीटीए अध्यक्ष अनिल सिंह रावत, एसएमसी अध्यक्ष कमलेश काला और राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल के प्रधानाचार्य राकेश नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय ‘सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार’ रहा, जबकि विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का विषय ‘मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ रखा गया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक महेंद्र सिंह राणा ने विज्ञान महोत्सव की महत्ता और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

जूनियर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरसूड़ी की अक्षिता ने प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खरीक टाटरी के ऋतिक कुमार ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर के अमन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरांसी के मयंक चंद्र प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल की अंशिका द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण की जीविका तृतीय रहीं।

गणितीय प्रतिरूपण एवं संगणनात्मक चिंतन में राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण के मंदीप सिंह बिष्ट प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर के अक्षत द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज कैंड़ुलठांगर के आदित्य रावत तृतीय रहे। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हिलोगी की चांदनी प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज पालीलंगूर की मीनाक्षी द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण के साहिल तृतीय रहे।

स्वदेशी कृषि पद्धतियों में राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल के आदर्श मोहन प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हिलोगी के अनुज द्वितीय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरांसी की तान्या तृतीय रहीं। ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान विषय में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चैलूसैंण की इशिका प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज पालीलंगूर की आयुषी द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल के सोहम तृतीय रहे। आपदा प्रबंधन में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुल्यास के अक्ष नेगी प्रथम, राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसिंज्ञाणा की सृष्टि द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर के उज्ज्वल तृतीय स्थान पर रहे।

सीनियर वर्ग में बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल की कामिनी प्रथम, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत की अनामिका द्वितीय और इंटर कॉलेज कांडाखाल के हिमांशु काला तृतीय रहे। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल की प्रियांशी प्रथम, इंटर कॉलेज कांडाखाल के अनुज द्वितीय और इंटर कॉलेज देवीखाल भैंयासूं के आदर्श तृतीय रहे।

गणितीय प्रतिरूपण एवं संगणनात्मक चिंतन में इंटर कॉलेज कांडाखाल के अर्नव प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज कैंड़ुलठांगर के आरूष नेगी द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज महादेव चट्टी के साहिल सिंह तृतीय रहे। स्वच्छता एवं साफ-सफाई में इंटर कॉलेज कांडाखाल के अक्ष बलूनी प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल की कशिश द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल के आदित्य तृतीय रहे।

स्वदेशी कृषि पद्धतियों में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चैलूसैंण के अनुराज प्रथम, इंटर कॉलेज कांडाखाल की अदिति द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल की सानवी तृतीय रहीं। ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल की दीपाली प्रथम, इंटर कॉलेज कांडाखाल की अंशिका बिष्ट द्वितीय और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चैलूसैंण के अनिकेत तृतीय रहे। आपदा प्रबंधन में इंटर कॉलेज कांडाखाल के आयुष डोबरियाल प्रथम, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चैलूसैंण के आयुष नैथानी द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण की वंदना तृतीय स्थान पर रहीं।

विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान महोत्सव को सफल बनाने में विज्ञान सह-समन्वयक रश्मि रावत सहित रूपेश कुकरेती, इंद्रपाल, धीरेन्द्र राणा, गणेश चंद्र डोबरियाल, नीरज पथिक, अखिलेश रावत, सुषमा नैनवाल, सुषमा उनियाल, आभा रावत, सर्वेश्वर प्रसाद, भारती डबराल, अनीता रावत, शिव प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप नेगी, संगीता बड़थ्वाल, संगीता, सुमनलता और अर्जुन सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *