पौड़ी

कोटड़ीसैंण में शिविर, 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड रिखणीखाल के कोटड़ीसैंण में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। इस दौरान प्राप्त सभी 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग की ओर से कृषि यंत्र वितरित किए गए। वहीं, एक कृषक को चेक, एक लाभार्थी को महालक्ष्मी किट और एक अन्य लाभार्थी को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत धनराशि का चेक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की, ताकि ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रेनू रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल चौहान, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, खंड विकास अधिकारी देवेश पंत सहित विनोद थपलियाल, शुभम बडोनी, प्रकाश चंद असवाल और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *