पौड़ी

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

पौड़ी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना को व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, प्रश्नावली के अनुरूप जानकारी दर्ज करने और आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मास्टर ट्रेनर एवं खंड शिक्षा अधिकारी एकेश्वर गुंजन अमरोही ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की सामाजिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का आकलन करने का महत्वपूर्ण आधार हैं। इसलिए प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी, पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखना आवश्यक है।

जनगणना निदेशालय से आए मास्टर ट्रेनर कमल कर्नाटक ने प्रश्नावली के माध्यम से जानकारी जुटाने, उत्तरों को निर्धारित प्रारूप में दर्ज करने और आंकड़ों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।

प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स अब जिले के पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना के तहत आवश्यक जानकारियां जुटाएंगे।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर राकेश पोखरियाल, जिला प्रभारी जनगणना शिव कुमार एवं वीरेंद्र कुमार, फील्ड ट्रेनर प्रदीप बिष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *