पौड़ी

जिला योजना समिति के 20 सदस्य निर्वाचित, प्रमाण पत्र किए गए वितरित

पौड़ी। जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के तहत मतगणना के बाद निर्वाचित घोषित किए गए जिला पंचायत और विभिन्न नगर निकायों के सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समिति के कुल 20 सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि जिला पंचायत के 13 सदस्य पदों के लिए 31 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। वहीं, नगर निकाय पौड़ी के एक पद पर दो, श्रीनगर के एक पद पर तीन और कोटद्वार के पांच सदस्य पदों पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

नगर निकाय श्रीनगर से राजेंद्र सिंह नेगी, पौड़ी से अरविन्द रावत तथा कोटद्वार से सौरभ नौडियाल, अनिल रावत, सोनिया नेगी, निरुबाला खांतवाल और संजय भण्डारी जिला योजना समिति के सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

इसी तरह जिला पंचायत से महेन्द्र सिंह, आरती, अनूप सिंह, वन्दना देवी, भरत सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, प्रमिला देवी बिष्ट, बचन सिंह, अनुज कुमार, मुन्नी ध्यानी, कमला देवी, बलवंत सिंह और शान्ति देवी निर्वाचित घोषित किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *