पौड़ी

सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खेल महाकुंभ-2026 के तहत एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान

पौड़ी। खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका वर्ग की विभिन्न आयु वर्गों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान 60 मीटर, 600 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं।

अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में यमकेश्वर की आरूषी ने प्रथम, कोटद्वार की सौम्या ने द्वितीय और पौड़ी की राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में यमकेश्वर की सानवी प्रथम, चौबट्टाखाल की सोनल द्वितीय और पौड़ी की विधि रावत तृतीय रहीं।

लंबी कूद में केदारनाथ की सौम्या ने प्रथम, देवप्रयाग की रानू रावत ने द्वितीय और रामनगर की बबीता ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में चौबट्टाखाल की पावनी प्रथम, यमकेश्वर की सानवी द्वितीय और पौड़ी की सृष्टि तृतीय रहीं।

गोला फेंक में चौबट्टाखाल की पावनी ने प्रथम, यमकेश्वर की इशिका ने द्वितीय और देवप्रयाग की अंबिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में श्रीनगर की माधवी प्रथम, रामनगर की लक्ष्मी द्वितीय और लैंसडौन की आरूषि तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में श्रीनगर की माधवी ने प्रथम, लैंसडौन की आरुषि ने द्वितीय और केदारनाथ की दीपिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी और जिला खेल समन्वयक योगम्बर नेगी ने मेडल, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक राकेश मोहन बलोदी, राजेंद्र रावत, जगमोहन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान गुसाईं, नरेश रावत, दिनेश नेगी, सचिन कश्यप, अजयपाल असवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *