पौड़ी

पर्यावरण मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

पौड़ी। सेवा संकल्प अभियान-2026 एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत नगर पालिका परिषद पौड़ी के सभागार में पर्यावरण मित्रों, उनके परिजनों एवं नगर पालिका कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में जिला अस्पताल के समन्वय से पहुंची चिकित्सकीय टीम ने पर्यावरण मित्रों एवं नगर पालिका कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देते हुए कार्मिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पर्यावरण मित्रों और नगर पालिका कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता कर्मी शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और कल्याण का ध्यान रखना भी आवश्यक है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर इसी दिशा में एक पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *