पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल में बारिश से 9 सड़कें बंद, रिखणीखाल के 35 गांवों में बिजली ठप

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल जिले में औसत 6.38 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 22.30 मिमी बारिश पौड़ी तहसील क्षेत्र में हुई है, जबकि श्रीनगर और चाकीसैंण में 14-14 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश के कारण रिखणीखाल विकासखंड के रघुवाढाब फीडर में ब्रेकडाउन आने से 35 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिसे सुचारू करने का काम जारी है। पौड़ी, श्रीनगर और कोटद्वार क्षेत्रों में विद्युत और पेयजल आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

जिले की नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं:

अलकनंदा (श्रीनगर): 533.40 मीटर (चेतावनी: 535 मीटर)

त्रिवेणी घाट (ऋषिकेश): 338.57 मीटर (चेतावनी: 339.50 मीटर)

मालन नदी (कोटद्वार): 490.00 मीटर (चेतावनी: 491.50 मीटर)

खोह नदी (कोटद्वार): 441.00 मीटर (चेतावनी: 443.50 मीटर)

मार्गों की स्थिति:

बारिश के चलते जिले के कुल 9 मार्ग आवागमन के लिए बंद हैं, जिनमें लोक निर्माण विभाग (PWD) के 5 और पीएमजीएसवाई (PMGSY) के 4 मार्ग शामिल हैं। पौड़ी-खिरसू-श्रीनगर मोटर मार्ग, घुडदौड़ी-देवप्रयाग मार्ग और स्टेट हाईवे-32 बंद हैं, जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *