पौड़ी

राज्य दिव्यांग पुरस्कार के लिए 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

पौड़ी। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों एवं उनसे संबंधित व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने बताया कि निदेशालय समाज कल्याण के निर्देशों के तहत 3 दिसंबर 2026 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, स्वरोजगाररत दिव्यांगजन, दिव्यांगजनों के सेवायोजक, प्लेसमेंट अधिकारी और उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार के लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ अपना बायोडाटा तथा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर तीन प्रतियों में 10 अक्टूबर 2026 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल के कार्यालय में जमा करना होगा।

प्राप्त आवेदनों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच और संस्तुति के बाद निदेशालय समाज कल्याण को भेजा जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र दिव्यांग कर्मचारियों, स्वरोजगाररत दिव्यांगजनों, सेवायोजकों, प्लेसमेंट अधिकारियों और उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि तक आवश्यक अभिलेखों एवं प्रशंसनीय कार्यों के विवरण सहित आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *