पौड़ी

पुल्यासू में जन्माष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना, रात को होगा जागरण और भंडारा

द्वारीखाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ग्राम पुल्यासू में शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जीतू पहाड़ी एवं उनके साथियों द्वारा रात 9 बजे से जागरण प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि शाम से ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कीर्तन मंडलियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

सुबह पांच ब्राह्मणों द्वारा गणेशादि देवताओं का पूजन करने के बाद शिव परिवार की पूजा एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

सामाजिक कार्यकर्ता दिगपाल नेगी ने कहा कि श्री नीलकंठ महादेव क्षेत्र के आराध्य हैं और दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन एवं पूजन के लिए यहां पहुंचते हैं। समय-समय पर क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारे आयोजित किए जाते हैं।

समिति अध्यक्ष सते सिंह नेगी ने कहा कि जनसहयोग से ही सामूहिक कार्य सफल होते हैं। समिति सचिव रणजीत सिंह नेगी ने कहा कि श्रद्धा और सच्चे भाव से नीलकंठ महादेव के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

पूजन कार्यक्रम में विनोद सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, सोहन सिंह नेगी समेत अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *