पौड़ी

मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में ईशांत नेगी ने हासिल की सफलता

यमकेश्वर। पटना ग्राम निवासी एवं राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला में कक्षा 9 के छात्र ईशांत नेगी ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ईशांत की उपलब्धि से ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

ईशांत इससे पूर्व भी कक्षा 6 और 8वीं में राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुका है। लगातार छात्रवृत्ति परीक्षाओं में सफलता हासिल करना उसकी मेहनत, लगन और मेधा को दर्शाता है।

ईशांत की इस उपलब्धि पर जूनियर हाईस्कूल पटना के प्रधानाध्यापक कुंवर सिंह राणा, अशोक क्रेजी, सुखदेव जी एवं अंजना बिष्ट ने छात्र और उसके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने भी ईशांत की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *