पौड़ी

यमकेश्वर में सड़क निर्माण को लेकर शासन की बड़ी मंजूरी, मोटर मार्ग का बदला नाम

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड द्वारीखाल में प्रस्तावित मोटर मार्ग के संबंध में शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति के बाद मोटर मार्ग के नाम में परिवर्तन किया गया है।

 

शासन के आदेश के मुताबिक घट्टूघाट–चौलेसैंण–गुमखाल मोटर मार्ग के स्थान पर सिलोगी से बागों–मोलाखाल तक मोटर मार्ग के नव निर्माण को अब “मोलाखाल–बागों–सिलोगी मोटर मार्ग का नव निर्माण” नाम दिया गया है।

लोक निर्माण विभाग, अनुभाग-2 की ओर से जारी यह कार्यालय ज्ञापन 27 अगस्त 2026 को जारी हुआ है। आदेश पर अपर सचिव महावीर सिंह चौहान के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।

शासन ने संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश की सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे यमकेश्वर क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *