तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर वन विभाग ने सुरक्षित कब्जे में लिया
नागदेव रेंज में कराया जा रहा मेडिकल परीक्षण, उच्चस्तरीय निर्देशों के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पौड़ी। जनपद में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे नागदेव रेंज लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

डीएफओ गढ़वाल ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रूप से नागदेव रेंज लाया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उच्चस्तरीय निर्देशों के क्रम में उसके संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि घटना में मुर्गियों के नुकसान से प्रभावित व्यक्ति को वन विभाग की ओर से 10 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति राशि भी प्रदान की गई है।
वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही है। विभाग ने स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने तथा तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
