पौड़ी जिले में बारिश जारी, यमकेश्वर में सर्वाधिक 45 मिमी वर्षा
पौड़ी। जिले में सोमवार सुबह तक मौसम बादलों से घिरा रहा। सुबह 8 बजे तक जिले में औसत 11.17 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान तापमान न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आपदा परिचालन केंद्र पौड़ी के अनुसार, जिले की विभिन्न तहसीलों में सर्वाधिक वर्षा यमकेश्वर में 45 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद कोटद्वार में 22 मिमी, सतपुली और धुमाकोट में 10-10 मिमी बारिश हुई।
⊆
वहीं, थलीसैंण और लैंसडौन में 6-6 मिमी, चौबट्टाखाल में 5.7 मिमी, श्रीनगर में 4 मिमी तथा चाकीसैंण में 3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पौड़ी तहसील में बारिश दर्ज नहीं हुई।
तहसीलवार वर्षा:
यमकेश्वर – 45 मिमी
कोटद्वार – 22 मिमी
सतपुली – 10 मिमी
धुमाकोट – 10 मिमी
थलीसैंण – 6 मिमी
लैंसडौन – 6 मिमी
चौबट्टाखाल – 5.7 मिमी
श्रीनगर – 4 मिमी
चाकीसैंण – 3 मिमी
पौड़ी – शून्य
