कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने किया ध्वजारोहण
पौड़ी। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। समारोह में प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया।

समारोह से पूर्व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के उपरांत रांसी स्टेडियम के समीप पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
