पौड़ी

स्वतंत्रता दिवस पर पवेख गांव में उत्सव, पूर्व सैनिकों को किया जाएगा सम्मानित

द्वारीखाल। ग्राम सभा पवेख में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पंचायत भवन परिसर में ध्वजारोहण एवं देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सेवानिवृत्त DIG महावीर प्रसाद दूधपुड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उनके कर-कमलों से ध्वजारोहण किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त को सुबह 8 बजे पंचायत भवन परिसर, ग्राम सभा पवेख में होगा। इस अवसर पर पवेख गांव के पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में भोरसा फाउंडेशन के संस्थापक हेमंत बहुखंडी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ग्राम प्रधान ऋषि मोहन दूधपुड़ी एवं ग्राम सभा पवेख के ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का पर्व है। गांव के बीच इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व सैनिकों का सम्मान करना उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *