पौड़ी

पौड़ी से साफ नजर आईं हिमालय की बर्फीली चोटियां, खूबसूरती ने मोहा मन

पौड़ी। लंबे समय बाद बुधवार को मौसम साफ होने पर पौड़ी से हिमालय की बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां साफ नजर आईं। पिछले कई दिनों से बादलों और धुंध के कारण हिमालयी चोटियां दिखाई नहीं दे रही थीं। आसमान साफ होते ही बर्फ से ढकी चोटियां अपने मनमोहक स्वरूप में नजर आईं।

पौड़ी से दिखाई दिए हिमालय के इस विहंगम दृश्य ने स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों का भी मन मोह लिया। साफ मौसम के बीच दूर तक फैली बर्फीली चोटियों का नजारा कैमरों में भी कैद किया गया।

हिमालय की चोटियों का यह दृश्य पौड़ी की प्राकृतिक खूबसूरती को और खास बना देता है। पहाड़ों के बीच से दिखाई देता बर्फ से ढका हिमालय यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे अंतराल के बाद साफ दिखाई दिए हिमालय के इस नजारे ने मौसम सुहावना होने के साथ ही वातावरण में नई ताजगी भर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *