पौड़ी

ऑरेंज अलर्ट: 20 जुलाई को पौड़ी जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पौड़ी। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 20 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी सोमवार को बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा नदी-नालों और गदेरों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह एहतियाती निर्णय लिया गया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और गदेरों के पास न जाएं तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *