यमकेश्वर उदय मेला का पुल्यासू कार्यक्रम स्थगित, कारण स्पष्ट नहीं
द्वारीखाल/पौड़ी। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड द्वारीखाल की न्याय पंचायत पुल्यासू में आज आयोजित होने वाला “यमकेश्वर उदय मेला” स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से सरकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आजीविका से जुड़ी जानकारी दी जानी थी।

हालांकि, कार्यक्रम स्थगित होने के पीछे क्या कारण रहे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से भी समाचार लिखे जाने तक कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया था।
अब स्थानीय लोग और संबंधित विभाग नई तिथि की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। कार्यक्रम के स्थगन को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
