एसआईआर-2026 अभियान की समीक्षा, जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
पौड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की समीक्षा करते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि 8 जून से बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं तथा प्राप्त प्रपत्रों का बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्होंने पात्र मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग की अपील की।
उन्होंने अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने तथा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि आगामी चुनावों के लिए विश्वसनीय और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा
