पौड़ी

पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी में गुरुवार को सिविल जज (सी.डी.) एवं प्राधिकरण की सचिव नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में पैनल अधिवक्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न वादों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी संचालन पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सचिव नाज़िश कलीम ने पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के अधिकारों और हितों का संरक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिवक्ताओं से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और दक्षता के साथ करने का आह्वान करते हुए कहा कि न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने अधिवक्ताओं से आमजन को उनके विधिक अधिकारों और उपलब्ध न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *